कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, 9 सितंबर को रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी

Social Reporting

भीमताल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लीताल मिनी स्टेडियम में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 9 सितंबर को रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस घेराव का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य करेंगे, जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवाह्न किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने निजी वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डाला कोटी, निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चुनौतियां, जिला युवा उपाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष आशा आर्य, नगर महिला अध्यक्ष हेमा, सभासद सीमा टम्टा, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरव रौतेला, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, जिला सचिव भूपेंद्र कनौजिया सहित अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *