भीमताल : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडौन में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में उगी जंगली घास उखाड़कर सफाई की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने कहा, “स्वच्छता को अपनाना हमारे स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। तन और मन को निरोगी रखने के लिए स्वच्छता की आदत डालना जरूरी है।”यह अभियान 2 अक्टूबर तक लगातार चलाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में प्रियंका, कमल कुमार, रघुबर सिंह चुलगाई, पुस्कर सिंह मेहता ने भी सहयोग दिया। साथ ही छात्र मोहित चीलवाल, दीपक धपोला, हिमांशी बिष्ट, सुनील कुमार, ज्योति, गोपाल सिंह, राजू धपोला और भावना ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।