खुटानी में पेयजल टैंक का सांसद ने लोकार्पण किया
भीमताल । भीमताल नगर पालिका के वार्ड नंबर एक के खुटानी में सांसद अजय भट्ट ने पेयजल टैंक के लोकार्पण का उद्घाटन किया। सांसद भट्ट ने कहा कि खुटानी में टैंक बनने से लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार हर गांव तक पेयजल उपलब्ध कराने का काम कर रही है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि नगर पालिका की माध्यम से पेयजल टैंक बनाया जा रहा है। विधायक ने कहा टैंक बनने से ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष कमला आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से लंबे समय से पानी की समस्या का समाधान पेयजल टैंक बनने से हो जाएगा। कार्यक्रम भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, योगेश तिवारी शामिल रहे।