महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना से जोड़े

Social Reporting शिक्षा

महिला हेल्पलाइन नंबर का करें प्रचार

भीमताल। सीडीओ अशोक कुमार पांडेय ने विकास भवन में मंगलवार को वन स्टाप सेंटर की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने निर्देश दिए की महिला हेल्पलाइन 181 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। साथ ही समस्त पंजीकृत केसों में पीड़ित महिलाओं का एक डेटाबेस तैयार किया जाए। जिससे उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उनको आत्मनिर्भर बनाने एवं कौशल विकास करने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया जाए। सीडीओ ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 को सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से लें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। दोबारा समीझा बैठक में कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, वन स्टाप सेंटर के नोडल अधिकारी नीलम नाथ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *