भीमताल। उज्ज्वला क्लस्टर की बैठक का आयोजन मंगलवार को पांडे गांव कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष राधा कुल्याल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन सालों के कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार को लेकर प्रेरित किया। ग्रामीण महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ लेकर खुद को आत्मनिर्भर बनाकर आजीविका को मजबूत बनाने को कहा। बैठक में अध्यक्ष रेखा कुल्याल, उर्मिला आर्य, रमा कुल्याल, हेमा मेहता, रमा पांडे, मीना कुल्याल, पूजा आर्य, कमला आर्य, दुर्गा पलड़िया, ममता कुल्याल, भावना चनौतिया, रजनी दुमका, भावना दुमका, दीपा, अंजू पांडे, ममता दुमका, उपासना कनवाल, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।