पतलोट में परायण के बाद संपन्न हुई रामलीला

Social Reporting

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के आदर्श रामलीला कमेटी मेटेला भद्ररेठा पोखरी पतलोट में बुधवार को लवकुश कांड और महायज्ञ परायण के साथ रामलीला का समापन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सिंह मटियाली ने बताया क्षेत्र में 76 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कहा की रामलीला के मंचन को देखने के लिए लोग दूर दूर से चीड़ के छिलके के सहारे पहुंचते थे। स्थानीय लोग बाहर से आए कलाकारों और लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करते थे। कहा की अब रामलीला आधुनिक संसाधनों से युक्त हो चुकी है। इस दौरान संरक्षक आन सिंह मटियाली, भुवन ढोल गाई, नंदन सिंह मटियाली, रंजित मटियाली, जीवन जोशी, रमेश, नारायण, गिरीश, संदीप, मुरलीधर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *