भीमताल। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में सोमवार को कुमाऊनी भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के केंद्र पर कुमाऊनी कल्चर एंड हेरिटेज द्वारा किया गया, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुमाऊनी भाषा में स्वराज रचनाओं के पाठ से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने भाषाई कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीण परिवेश को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को कुमाऊनी संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाई।
कार्यक्रम में कुमाऊनी प्रथाओं, खान-पान और रोजमर्रा के जीवन की झलकियों को भी प्रस्तुत किया गया, जिससे छात्रों और उपस्थित लोगों को कुमाऊनी संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त, कुमाऊनी भाषा और संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।