ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और सदस्य ग्राम पंचायत ने खरीदे पत्र
भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शंखनाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की ब्रिकी के साथ शुरू हो गई है। मंगलवार को भीमताल ब्लॉक में ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिसमें ग्राम प्रधान 60, बीडीसी सदस्य 32 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 39 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। सुबह 10 बजे शाम चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालय में दावेदारों की भीड़ लगी रही। नामांकन पत्रों की ब्रिकी के साथ दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को दावेदार नामांकन कराने के साथ नामांकन पत्र खरीदेंगे। एडीएम विवेक राय ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है।