भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशों पर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान एवं उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर और मुखानी क्षेत्र में संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और शराब सेवन करने की अनुमति देने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कुल 20 चालान जारी किए गए। वहीं, अभियान के तहत करीब 40 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त कर प्लास्टिक प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया और आमजन को स्वच्छता एवं कानून का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंग