भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में निर्वाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने हेतु पंचायत चुनाव शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। यह प्रकोष्ठ भीमताल स्थित विकास भवन में कार्यरत रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनामिका ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति या मतदाता पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकता है।
शिकायत दर्ज कराने के लिए mail id – panchyatelectioncomplaint@gmail.com तथा दूरभाष नंबर 05942-297308 जारी किया गया है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता, दबाव या असुविधा की जानकारी तत्काल उक्त माध्यमों के माध्यम से साझा करें, ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।