भीमताल। बाल विकास परियोजना भीमताल की ओर से रविवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया। गर्भवती धात्री और बालिकाओं को बाल विकास की ओर से खानपान को लेकर पोषण की जानकारी दी। कार्यक्रम में चिराग संस्था ने मोबाइल वैन से महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गई। साथ ही काउंसलिंग भी की गई। कार्यक्रम में निर्वतमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, सभासद सुनीता पांडे, सुपरवाइजर बबली हुसैन, हेमा मासीवाल शामिल रहीं।