भवन निर्माण की खामियों को लेकर धरने पर बैठे छात्र

Social Reporting

पतलोट डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर रोष

धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी

भीमताल। पतलोट राजकीय महाविद्यालय के नए भवन निर्माण की गुणवत्ता और खामियां को लेकर शनिवार को पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू और छात्र नेता कमल मेवाड़ी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन किया। पनेरू ने कहा कि भवन के निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था ने करोड़ों रुपये का घोटाला कर घटिया भवन का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि कक्षाओं के शुरू होने से पहले ही कमरों की छतों से पानी टपकने लगा है। इससे साफ पता चलता है की ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया है। साथ ही महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि पूर्व में भवन के निर्माण कार्यों की जांच कराकर मंडी के एमडी को भवन निर्माण में हुई कमियों को सही कराने के लिए कहा गया था। एसडीएम ने बताया कि जल्द निरीक्षण कर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *