स्कूली बच्चों को दी कौशल विकास की जानकारी

Social Reporting शिक्षा

भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों के साथ कौशलम कार्यक्रम पर विभिन्न क्रियाकलाप एवं सेंसटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपा जोशी ने कौशल्लम कार्यक्रम की अवधारणा बच्चों के कौशलम के प्रति रुचियां, व्यवहार स्थानीय समस्याओं के प्रति समझ के प्रति अवगत कराया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षक हरिश्चंद्र पांडे औल गौरी शंकर काण्डपाल ने स्थानीय रूप से उद्यमशील मानसिकता को विकसित करने एवं 21वीं सदी के कौशल को विकसित करने के लिए बच्चों के साथ विचार विमर्श किया। साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को करने और भविष्य की संभावनाओं के प्रति रूबरू किया। स्कूली बच्चों को डॉक्टर गांठ, जुलाहा गांठ, खींच खुलनी गांठ, खूंटा फांस, लोटा फांस आदि सिखाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह मेहरा ने बच्चों को जीवन में निरंतर प्रयास करते रहने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *