सुनकोट में सात लोगों में मिली बुखार की शिकायत
भीमताल । भीमताल विकासखंड की ग्राम सभा रानीबाग के सुनकोट में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर सर्दी जुकाम के वायरल से पीड़ित लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सात लोगों में सर्दी जुकाम की शिकायत मिली। टीम ने लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही लोगों को दवा दी। भीमताल सीएचसी के डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने कहा कि सुनकोट में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शिविर में 7 लोगों में बुखार की शिकायत मिली है उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही कुछ लोग उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल गए हैं।