प्रवक्ताओं ने पृथक कैडर में सम्मलित कराने की सीएम से मांग की

Social Reporting

भीमताल। टीचर एजुकेटर फोरम द्वारा कैडर निर्माण एवं सभी डायट में कार्यरत प्रवक्ताओं को पृथक कैडर में सम्मिलित करने के लिए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के द्वारा सीएम को ज्ञापन भेजा। टीचर एजुकेटर फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह मावड़ी ने बताया कि कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रम में जिला स्तर पर अकादमिक अनुसमर्थन प्रदान करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को मजबूत एवं सुव्यवस्थित होना बहुत जरूरी है। इसके लिए पृथक कैडर निर्माण जो सरकार के द्वारा किया जा रहा है। उसमें उन सभी अकादमिक सदस्यों को सामायोजित करने की मांग की गई जो लंबे समय से इसमें कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अकादमिक सदस्यों की अनुभव एवं उनकी विशेष योग्यताओं को देखते हुए कैडर का निर्माण किया जाए और सभी कार्यरत अकादमिक सदस्यों को उसमें सम्मिलित किया जाए। विधायक ने प्रवक्ताओं को विश्वास दिलाया की संदर्भ में वह शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह मावडी, डॉ विमल किशोर, डॉ पूरन सिंह बुंगला, डॉ शैलेंद्र सिंह धपोला, तनुजा जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *