भीमताल में उप तहसील की मांग तेज़

जनता बोली – कब तक नैनीताल के चक्कर लगाते रहेंगे !

भीमताल : विकास भवन, ब्लॉक कार्यालय, तहसीलदार कैंप ऑफिस सहित कई प्रशासनिक संस्थान होने के बावजूद भीमताल वासियों को जरूरी राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए अब भी नैनीताल का रुख करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि क्षेत्रीय सुविधा और त्वरित प्रशासनिक कार्यों के लिए भीमताल में उप तहसील की स्थापना की जाए। इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भीमताल जैसे महत्वपूर्ण नगर में उप तहसील की अनुपस्थिति हैरान करने वाली है। क्षेत्रीय जनता वर्षों से इस असुविधा को झेल रही है। उन्होंने कहा कि उप तहसील की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। शासन-प्रशासन से आग्रह किया गया है कि जनता की इस जायज मांग को प्राथमिकता पर लिया जाए और जल्द निर्णय लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *