शिव पुराण के सातवें दिन गणेश विवाह का वर्णन

Social Reporting

नलदमयंती ताल में शिव महापुराण कथा आयोजित

भीमताल : नलदमयंती ताल में चल रहे शिव महापुराण के सप्तम दिवस पर भक्तों को गणेश विवाह की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रविवार को व्यास भुवन चंद्र पांडे ने कहा कि कलयुग में भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी पाप दूर होते हैं और मनुष्य का कल्याण होता है।भगवान गणेश की झांकी में लोग झूमने को मजबूर हो गए। आयोजक देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि 15 अगस्त को हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा सुनने के लिए दूर दराज से महिलाएं और पुरुष पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान, प्रांगण में व्यास टीम द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजन और मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भजनों की मधुर ध्वनि और झांकियों की आकर्षक छवि ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर गणेश विवाह की इस कथा का आनंद लेते रहे।रविवार की कथा के समापन पर आयोजक मंडल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर आनंद कांडपाल, महेश भगत, गोविंद कनवाल, राजीव भगत, देवेंद्र चनौतिया और शुभम् नैनवाल,शिप्रा जोशी,आशा उप्रेती रामपाल गंगोला आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *