राजकीय महाविद्यालय पतलोट में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Social Reporting

भीमताल : राजकीय महाविद्यालय पतलोट में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र – छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखाया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में हेमा ने प्रथम स्थान ,200 मीटर दौड़ में गीता बिष्ट, 800 और 1500 मीटर दौड़ में डौली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान ,भाला फेंक में हेमा, गोला फेंक में तनुजा और दीपा बर्गली ने द्वितीय स्थान हासिल किया।छात्र वर्ग में, ऊंची कूद और भाला फेंक में गौरव चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. जी.एस.यादव ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार, संजय कुमार, डॉ. रेखा मेहरा, डॉ. मंजू, देवेंद्र लाल और कल्पना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *