पचास शिक्षकों ने रेगुलर शिक्षकों के लिए आवेदन किया

Social Reporting

भीमताल में 50 शिक्षकों ने किया आवेदन

भीमताल : शिक्षा विभाग कार्यालय भीमताल में शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में रेगुलर शिक्षकों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की। काउंसलिंग में 190 आवेदकों में से 50 आवेदकों ने ही काउंसलिंग में प्रतिभाग किया। प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी पुष्कर टम्टा ने नेतृत्व में अधिकारियों ने आवेदकों के दस्तावेज देखे। सीईओ पुष्कर टम्टा ने कहा कि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में रेगुलर शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि काउसंलिंग में 190 आवदेकों में 50 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही बताया कि विभाग के निर्देश के बाद ही काउसंलिंग की आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *