ओखलकांडा में श्रमदान से खोली बंद सड़क

Social Reporting

हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खोली सड़क

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के देवली से कोटली से बंद मोटर मार्ग को बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के जरिए खोली। कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क नहीं खोलने पर नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पड़े मलबे, पत्थर और पेड़ों को सड़क से हटाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। उन्होंने कहा कि विभाग को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन विभान बंद सड़क को नहीं खोला। इससे सड़क पर आवाजाही नहीं हो पा रही थी। सड़क खोलने वालों में धीरेंद्र नयाल, संजू परगांई, खीमा भट्ट, चंदन परगांई आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *