योजनाओं का लाभ दिलाएं ग्रामीणों को

Social Reporting

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिनरों के भटेलिया में विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओं को सुना। कैड़ा ने अधिकारियों से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। साथ ही गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या को हल करने के लिए कहा। कैड़ा ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को जल्द सही कराने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, उमेश पलडिया, खष्टी राघव, त्रिलोचन पलड़िया, राजू पलड़िया, शंकर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *