नौकुचियाताल में डेंगू से बचाव को की गयी ‘फॉगिंग’

Social Reporting स्वास्थ

भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की तरफ से डेंगू से बचाव के लिए शहर में फोगिंग कराया गया। जिस पर नाव चालक कल्याण समिति ने नगर पालिका परिषद के ईओ उदयवीर सिंह का आभार जताया है। नगर पालिका परिषद के ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि नाव चालकों की मांग पर नौकुचियाताल, भीमताल डांट रोड, मुख्य बाजार, बाईपास रोड, चनौरी समर आदि इलाकों में फोगिंग कराया जाएगा। जिससे लोग डेंगू के प्रकोप से सुरक्षित रहें। ईओ ने बताया कि बारिश होने से एकत्रित पानी में डेंगू उत्पन्न होने का शंका रहता है। जिसे ध्यान में रखते हुए फोगिंग कराया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में फोगिंग कराने का काम जारी रहेगा। इस अवसर पर नाव चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष दुर्गादत्त पलडिया, पूरन भट्ट, नवीन चंद्र पलडिया, हरीश भट्ट, गिरीश बेलवाल, रमेश शर्मा, गिरीश दनाई, भुवन पलडिया, टीना चंद्र व तारा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *