चेकिंग के दौरान 3.28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Social Reporting अपराध

भीमताल : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि मंगलवार को श्यामखेत भवाली निवासी 19 वर्षीय अर्चित कुमार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। स्कूटी की तलाशी लेने पर पुलिस को 3.28 ग्राम स्मैक मिली। इसके बाद पुलिस ने अर्चित कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और इस प्रकार के गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *