क्षेत्र पंचायत सदस्य ने डीईओ को ज्ञापन सौंपा
भीमताल। ओखलकांडा के खनस्यूं आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने डीईओ एचबी चंद को ज्ञापन सौंपा। गोस्वामी ने कहा कि खनस्यूं के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान समय में 53 बच्चे हैं। कहा कि मानक के अनुसार विद्यालय में चार शिक्षक होने चाहिए थे पर विद्यालय में एक ही शिक्षक तैनात है। उन्होंने कहा कि एक ही शिक्षक के होने से स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अभिभावकों को मजबूरन अपने बच्चों को दूसरे विद्यालयों में डालना पड़ रहा है। गोस्वामी ने डीईओ से विद्यालय में अन्य शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द कराने की मांग की है।