राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सूर्यागांव के बच्चों ने मारी बाजी

Social Reporting

भीमताल । भीमताल ब्लॉक के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्यागांव के छात्र-छात्राओं ने हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्यागांव के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन में राज्य में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय और नैनीताल जनपद का नाम रोशन किया। वहीं विद्यालय की छात्रा दीक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला, अध्यापक संतोष जोशी, किशोरी लाल टम्टा, एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र और ग्रामवासियों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *