भीमताल : भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी के हरीनगर के पास वन विभाग ने लीसे से भरे वाहन को पकड़ा। विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर लीसे के 67 अवैध टिन को कब्जे में लिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया मुखबिर से अवैध रूप से लीसे की तस्करी की सूचना मिली थी। भीमताल के सलडी के पास हरीनगर मार्ग पर वाहन खड़ा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मौके से लीसा जब्त कर दूसरे वाहन से लीसे को ले जाया गया है। वाहन के शीशे टूटे हुए है और गाड़ी में नंबर नहीं है। विभाग की ओर से वाहन चालक की तलाश की जा रही है।