जंगलिया गांव में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

Social Reporting

50 मरीजों का हुआ सफल उपचार

भीमताल : ब्लॉक भीमताल के जंगलिया गांव में शनिवार को शुभानु अस्पताल के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत घर में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने की। शिविर में कुल 50 लोगों का नेत्र परीक्षण और उपचार किया गया।
शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना और गोल्डन कार्ड के फायदों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि सोमवार को मोतियाबिंद के मरीजों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान लक्ष्मण सिंह गंगोला, प्रेम कुल्याल, महेंद्र सिंह पडियार, दिनेश चंद्र भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, हरेंद्र सिंह, जगत सिंह, वीरेंद्र सिंह, उर्मिला आर्या, पूजा आर्या, दीपा आर्या सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *