हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजय

Social Reporting

ओखलकांडा के युवा कवि को मिला सम्मान

भीमताल । प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन का संयोजन अटल बिहारी बाजपेई सेवा संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली की ओर से किया गया। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जंतर मंतर पर ऐतिहासिक सभा और प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन, विचार गोष्ठी के बाद कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ देवी पन्थी, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ धनश्याम न्यौपाने और डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई रहे। काव्य पाठ के दौरान कवि संजय परगांई ने अपनी श्रृंगारिक और सामाजिक रचनाओं से समां बांधा और खूब वाहवाही बटोरी। संजय को मेडल प्रदान कर संस्था की ओर से हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *