मैथ्स विजार्ड में आर्यन और स्पेल जीनियस में काब्या अव्वल

Social Reporting शिक्षा

भीमताल। आदर्श विद्यालय भीमताल में मंगलवार को एक दिवसीय मैथ विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भीमताल और भवाली क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, अक्षित आर्या द्वितीय, अंश तृतीय और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में काब्या प्रथम, हुमैरा द्वितीय और रीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी बुधवार को वीआरसी मेहरागांव में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान शिक्षक प्रताप आर्य, मदन खिमाल, जीवन बोरा, आनंदी, चित्रा, राजेश्वरी मेहरा, राकेश जोशी, वीना जोशी, नमिता शर्मा, वीना बल्यूटिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *