डालकन्या में ब्लॉक प्रमुख कैडा ने किया श्रमिकों को टूल किट वितरित

Social Reporting

ओखलकांडा : भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक में न्याय पंचायत डालकन्या के कौडार में आयोजित श्रमिकों के कल्याण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत करीब 200 श्रमिकों को टूल किट वितरित किए। और श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्रमिकों के हित में कई योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं में श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, बालिकाओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं को सहायता, और श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक मदद शामिल है।विधायक राम सिंह कैड़ा के निर्देशानुसार भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, और भीमताल ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कैड़ा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।इस मौके पर ग्राम प्रधान मयंक कुड़ाई, शिव सिंह मटियाली, रघु मटियाली, वन सरपंच गोपाल बिष्ट, और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रम विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *