भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल, श्योनरा, भोलापुर, डालकन्या और लगर समेत कई गांवों में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को निशुल्क फलों के पौधे वितरित किए गए और 57 बीमार ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत ने की। डॉ. पंत अपने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत इन गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को फलों के पौधे बांटने के साथ ही निशुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया।
डॉ. पंत ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति को पर्यावरण को बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर चंदन पनेरू, डूंगर ढोलगई, उमेश भट्ट, हेम भट्ट, मनोज पनेरू, खीमेष पनेरू और दयानंद सनवाल सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।