मलबा आने से बंद रहा खनस्यूं मार्ग

Social Reporting

झड़गांव के पास सड़क पर गिरा मलबा

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर मूसलाधार बारिश के चलते गुरुवार की सुबह झड़गांव के पास भारी मलबा सड़क पर गिर गया। सड़क पर मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद होने से यात्री परेशान रहे। इससे जाम लग गया। खनस्यूं थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे मलबे को हटाया। सड़क से मलबा हटते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। आवाजाही शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *