भाजपा हर बूथ पर जोड़ेगी 200 नए सदस्य

Social Reporting

भीमताल। नगर के एक सिद्धी विनायक बैंकेट हॉल भीमताल में बीजेपी की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमला आर्य ने की। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। कहा कि कार्यकर्ताओं को सदस्यों से सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। आफलाइन फार्म के माध्यमों का उपयोग कर नए सदस्य जोड़ सकते हैं। भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक खीमा शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियां बताई। मंच का संचालन महामंत्री योगेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना आर्या, जिला मंत्री योगेश रजवार, मंडल संयोजक कमलेश रावत, सदस्य महेश चंद्र जोशी, चिराग बोरा, पुष्कर महरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष कमल जोशी, शिप्रा जोशी, गौतम मटियाली, मंत्री आशु पाठक, धन सिंह राणा, दिनेश सांगुड़ी, पारस चंद्र, मीनाक्षी आर्या, जया बोहरा, शरद पांडेय, एमसी पंत, अखिलेश सेमवाल व नीतेश बिष्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *