कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
भीमताल : भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत भीमताल के शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिस्ड कॉल के जरिए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि लोगों को भाजपा से जोड़ा जा रहा है। साथ ही लोगों को पार्टी की विशेषता और सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान जारी रहेगा। सदस्यता अभियान में मंडल महामंत्री योगेश तिवारी, कमलेश रावत, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज उप्रेती शामिल रहे।