छात्र का भविष्य बनाने में शिक्षकों का अहम योगदान

Social Reporting

चमोली में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमोली में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक (एफएलएन) का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों ने नवाचार, शिक्षण कार्य में होने वाली गतिविधियां, सामाजिक सहयोग से स्कूलों का संचालन, पुस्तकालय निर्माण, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को गणित भाषा के विषयों में छात्रों को निपूर्ण बनाने की कला आदि का प्रशिक्षण लिया। सह नोडल अधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ोन धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि हमें एक दूसरे के शिक्षण अनुभवों को आपस में साझा कर छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य का निर्माण करना चाहिए। प्रशिक्षण के अनुभव स्कूल में अवश्य लागू किया जाए। प्रशिक्षण में दिनेश चंद्र चिलवाल, शंकर दत्त परगाई, गोवर्धन सिंह मेवाड़ी, नरेश कुमार, जया मेहता, सोनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *