नौकुचियाताल में रविवार से पैराग्लाइडिंग शुरू
भीमताल। तीन महीने बाद रविवार से नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग का संचालन सुचारू हो गया है। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रविवार को नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग करने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रही। सैलानियों ने पैराशूट के सहारे आसमां की उडान भरी। पैराग्लाइडिंग संचालक नितेश बिष्ट ने कहा कि रविवार को सैलानी पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही होटल कारोबार भी अच्छा रहेगा।