शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर शिक्षामंत्री, सांसद का करेंगे घेराव

Social Reporting शिक्षा

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने सीईओ से की मुलाकात

भीमताल । भीमताल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पूर्व दर्जाराज्य मंत्री हरीश पनेरू और सामाजिक कार्यकर्ता तारादत्त नौगाई ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। पनेरू ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा की हालत खराब होने से बच्चे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने एक साल पहले शिक्षकों के खाली पद भरने का वादा किया था। लेकिन शिक्षा मंत्री, विधायक की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विशेष काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में खाली पदों पर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन के साथ विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। साथ ही शिक्षा मंत्री, विधायक, सांसद का घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *