कालाढूंगी नगर पालिका में शामिल हुई ग्राम पंचायत कालाढूंगी बंदोबस्ती

Social Reporting

ग्राम पंचायत के शामिल होने से जिले में शेष रही 478 पंचायते

भीमताल। जिले में ग्राम पंचायत कालाढूंगी बंदोबस्ती परिशिमन और पुनर्गठन के बाद नगर पालिका कालाढूंगी में शामिल हो गई है। कालाढूंगी बंदोबस्ती के नगर पालिका में शामिल होने से जिले में अब 478 ग्राम पंचायते ही शेष रह गई है। इससे पूर्व जिले में 479 ग्राम पंचायते थी। पंचायती राज की ओर से ग्राम पंचायतों से परिशिमन और पुनर्गठन को लेकर प्रस्ताव मांगे थे। साथ ही अनितम प्रकाशन के बाद आपत्ति और सुझाव ग्राम पंचायतों से मांग गए थे। डीपीआरओ सुरेश चंद्र बैनी ने बताया कि कालाढूंगी ग्राम पंचायत अब कालाढूंगी नगर पालिका में शामिल हो गई है। इसके बाद जिले में 479 ग्राम पंचायत में 478 ग्राम पंचायत ही शेष रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *