ग्रामीणों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Social Reporting

ओखलकांडा के भूमका में आरोही संस्था ने लगाया शिविर

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के दुरस्त गांव भूमका में ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध की अध्यक्षता में आरोही संस्था ने ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। आरोही संस्था की गार्गी गोयल ने आरोही संस्था द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों को बताया। साथी कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उनके स्वास्थ्य को किस तरह सही रखा जा सके इसके लिए जानकारियां दी। ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध ने आरोही संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में गार्गी गोयल, चित्रा कनवाल, मंजू नयाल, ममता नयाल, सरिता कार्की, ममता आर्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *