अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में कर्मचारियों ने व्यक्त किया शोक

Social Reporting

भीमताल। अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल ने बैठक आयोजित करते हुए हादसे में मृतकों के प्रति शोक जताया है। साथ ही घायल यात्रियों के जल्द सही होने की कामना की है। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया की सड़क हादसे ने प्रदेश वासियों को गमगीन माहौल में डाल दिया है। उन्होंने सीएम में मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या को हल कराने की मांग की है। बैठक में संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजेश कांड पाल, जगदीश सिंह बिष्ट, इसरार बेग, रणजीत थापा, मोहित सनवाल, गणेश बिष्ट, दीपक बिष्ट, आनंद जलाल, सत्य प्रकाश, विवेक सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *