सतत विकास लक्ष्य से दस अगस्त तक करना होगा आवेदन
भीमताल : सतत विकास लक्ष्य से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों और समूहों को सरकार की ओर से एसडीजी अचिव पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने कहा कि दस अगस्त तक आवेदकों को जिला अर्थ एंव सांख्यिकी विभाग कार्यालय और सीडीओ कार्यालय में संपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदनों को जमा होने के बाद चयन प्रक्रिया की जाएगी। नेगी ने बताया कि गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आजीविका, आपदा, पर्यावरण, जल, पेयजल, स्वच्छता, ऊर्जा, उद्यमिता, जलवायु परिवर्तन, वानिकी, उद्यान, आर्थिक मुद्दों और सीएसआर क्षेत्र के जिन लोगों, संस्थानों, संगठनों और कॉरपोरेट की ओर से उत्कृष्ट कार्य किया गया है उनको चयनित करने के बाद पुरस्कृत किया जाएगा। नेगी ने आवेदक 10 अगस्त तक जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग और सीडीओ कार्यालय में आवेदन जमा करने और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।