भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर के बायोटेक्नलॉजी विभाग में बुधवार को यूटिलाइजिंग बायोडायवर्सिटी फॉर कॉम्बेटिंग कैंसर टूल्स एंड टेक्नीक्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में हरमन माइनर सहित अन्य विद्यालयों के 30 छात्रों में प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ संतोष उपाध्याय ने कैंसर के कारणों, उसके प्रकार और रोकथाम के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. पैनी जोशी, रिशेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।