नौकुचियाताल में पर्यटन विभाग नहीं खोल सका शौचालय
भीमताल। नौकुचियाताल के अंतिम छोर चनौती के बोट स्टैंड के पास बने शौचालय में ताला लगा होने से स्थानीय लोगों और नाव चालकों में पर्यटन विभाग के लिए नाराजगी है। मंगलवार को नाव चालकों ने बैठक कर शौचालय को जल्द नहीं खोले जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। नाव चालक कल्याण समिति अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से शुलभ शौचालय का दोबारा पुर्ननिर्माण किया गया है। लेकिन अभी तक शौचालय में लगे ताले को नहीं खोला गया है। इससे सैलानियों को शौच करते समय में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाव चालकों ने कहा कि जल्द शौचालय का संचालन नहीं करने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पूरन भट्ट, हरीश पलड़िया, रमेश शर्मा, नवीन पलड़िया, गिरीश बेलवाल, महेंद्र चनौतिया, नितिन पलड़िया, मनोज पलड़िया शामिल रहे।