सांसद निधि से पांच लाख और दस सोलर लाइट की घोषणा की
भीमताल । भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा जंगलियागांव में रविवार को सांसद अजय भट्ट ने इंटर कॉलेज से कनाला की ओर मेरी गांव मेरी सड़क योजना के 70 लाख का लोकार्पण किया। सांसद ने जंगलियागांव के लिए यह सड़क विकास को आगे बढ़ाने का काम करेगी। सांसद भट्ट ने सांसद निधि से 5 लाख और 10 सोलर लाइट देने की घोषणा की। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने जंगलियागांव-शिमला मोटर मार्ग निर्माण, जंगलियागांव-बूढ़ाधूरा मोटर मार्ग का डामरीकरण और राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग खोलने की मांग की। सांसद ने विभागीय अधिकारियों से उचित कार्यवाही करने को कहा।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सैम मंदिर और गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और स्नानागार के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। भी गांव के विकास के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, जया बोहरा, प्रेम कुल्याल, दिनेश सांगुड़ी, नितेश बिष्ट, कमल गोस्वामी, कमला देवी, लक्ष्मण सिंह गंगोला आदि शामिल रहे।