भीमताल में शिक्षा मंत्री ने बांटे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

Social Reporting

भीमताल डायट में पहुंचे शिक्षा मंत्री

भीमताल। नगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कुमाऊं मंडल के 200 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक और महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश को एलटी स्तर और महाविद्यालय स्तर पर शिक्षक दिए जाएंगे।कहा जल्द ही सभी जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि छात्राओं के साथ कोई भी शिक्षक अनुचित व्यवहार ना करें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव कराने को तैयार है। जो भी आदेश होगा सरकार उसे पूरा करेगी। मंत्री ने कहा चुनाव कराए जाने थे पर कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से लापरवाही बरती गई है। इसको लेकर नोटिस दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में जल्द सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की जाएगी। मंत्री ने सीएमओ नैनीताल को स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने को कहा। साथ ही कहा कि भीमताल डायट को मॉडल डायट के रूप में तब्दील होगा। बैठक में सीईओ पुष्कर लाल टम्टा, डीईओ एचबी चंद, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, प्राचार्य ललित तिवारी, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, पंकज जोशी, मनोज साह, प्रदीप पाठक, दिनेश सांगुड़ी, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, शिवांशु जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *