बाघ पकड़ने को विभाग करें त्वरित कार्यवाही : कैड़ा

Social Reporting राजनीति

मलुवाताल और पिनरों में घूम रहे बाघ को पकड़े विभाग

डीएफओ बयानबाजी के बजाए बाघ पकड़ने में लाए तेजी

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर भीमताल और धारी ब्लाक घूम रहे बाघ के पकड़े नहीं जाने पर नाराजगी जाहिर की है। विधायक कैडा ने कहा कि भीमताल ब्लाक के मलुवाताल के कसाइल में इंद्रा देवी और पिनरों के डोब गांव में पुष्पा देवी को बाघ ने हमला कर मार दिया था। लेकिन विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने के लिए ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। कैड़ा ने कहा कि डीएफओ बयानबाजी करने के बजाए बाघ को पकड़ने में तेजी लाने को कहा है। कैड़ा ने कहा कि बाघ के आतंक से मलुवाताल, पिनरों, दुदुली, अम्दौ, हैड़ाखान के ग्रामीण डर के मारे घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। साथ ही स्कूल बंद होने से बच्चे परेशान हैं और महिलाएं जंगल से घास तक नहीं काट पा रही है जिससे उनके मवेशियों को खाने की दिक़्क़त हो गई है ।कैड़ा ने कहा कि डीएफओ बार-बार बयानबाजी कर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। कैड़ा ने कहा कि सरकार और उच्च अधिकारियों की ओर से बाघ को पकड़ने के लिए डीएफओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कैड़ा ने बाघ विशेषज्ञों से वन कर्मियों के साथ जल्द से जल्द बाघ पकड़ने को कहा है। ताकि ग्रामीणों को खौफ खत्म हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *