हरियाणा के बुजुर्ग दंपति के कॉटेज से लाखों का सामान ले उड़े चोर

Social Reporting

दंपति ने पुलिस पर कार्यवाही पर लापरवाही करने का लगाया आरोप

भीमताल । रोहतक हरियाणा निवासी जेपी गुप्ता का धारी के सरना गांव मे एक कॉटेज है। पिछले दिनों उनकी गैरहाजरी में चोरों ने उनके कॉटेज का ताला तोड़ घर का कीमती सामान चोरी कर लिया। जब जेपी गुप्ता अपनी पत्नी रजनी गुप्ता के संग सरना गांव स्थित अपने कॉटेज पहुँचे। तो उन्हें चोरी का पता लगा। जिसपर उन्होने ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचना दी। बुजर्ग दंपति ने पुलिस पर लापरवाही करने के आरोप लगाए है।
जेपी गुप्ता और उनकी पत्नी रजनी गुप्ता ने बताया कि वह 7 सितंबर को हरियाणा से सरना स्थित अपने कॉटेज पहुंचे तो उन्हें कॉटेज के पीछे का दरवाजा खुला दिखाई दिया। घर से दीवान बैड, डायनिंग टेबल, गीजर, एलईडी टीवी, पर्दे, रसोई के बर्तन सभी सामान गायब था। कॉटेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर काटे गए। लेकिन एक कैमरे में चोर चोरी करते हुए दिख रहे है। धारी चौकी में भी चोरी की तहरीर दी और सीसीटीवी की फुटेज भी दी। लेकिन पुलिस जांच को गंभीरता से नहीं लिया और तहरीर की रिसीविंग देने में भी आनाकानी की। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि कॉटेज में चोरी की तहरीर मिली है। जिस पर निरंतर चोरों की तलाश चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *