योग में ऑल ओवर चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर रहा नैनीताल

Social Reporting

योग में ऑल ओवर चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर रहा नैनीताल

भीमताल। उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा योग प्रतियोगिता गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद पर अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम, अंडर 17 बालिका वर्ग में द्वितीय, अंडर 19 बालिका वर्ग आर्टिस्टिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 14, 17 और 19 में नैनीताल जनपद प्रदेश में तृतीय स्थान पर रहा। साथ ही रिदमिक योगा में एक सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में टीम मैनेजर एसएस हुसैन रिजवी, टीम कोच मंजू कांडपाल, हिमांशु वर्मा, दीपा कनखा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *