भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने गुरुवार को नगर पालिका ईओ को मल्लीताल बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर लोहे के जाल लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जोशी ने कहा कि मल्लीताल बाजार में खुली नालियां दुघर्टनाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोग नालियों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जोशी ने कहा कि व्यापारी भी परेशान हैं। उन्होंने ईओ से नालियों के ऊपर लोहे के जाल लगाने की मांग की है।
