“एक पेड़ माँ के नाम” के तहत कुमाऊं यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस में किया वृक्षारोपण

Social Reporting

भीमताल: कुमाऊं यूनिवर्सिटी भीमताल के गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशव्यापी अभियान “ एक पेड़ माँ के नाम “ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस मौके पर सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर वीना पांडे, कुमुद उपाध्याय, प्रो. एल.के. सिंह, तीरथ कुमार, योगेश तिवारी, पुष्कर मेहरा, अनिल चनौतिया, महेश जोशी, बच्ची सिंह, पंकज उप्रेती, मंजू जोशी, बिशन पोखरिया, दिनेश सांगुरी, पारस चंद्रा, चंद्र शेखर ब्रजवासी, आशु पाठक, गौतम मतियानी, शरद पांडे, सुनीता पांडे , छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *